HomeActorArmaan Malik मैकेनिक से यूट्यूब स्टार तक: 2 बीवियों वाले यूट्यूबर की...

Armaan Malik मैकेनिक से यूट्यूब स्टार तक: 2 बीवियों वाले यूट्यूबर की अद्भुत सफलता

Armaan Malik (अरमान मलिक) यूट्यूब की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कमाई और लाइफस्‍टाइल के बारे में चौंकाने वाली जानकारी बताई जिसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए। Armaan Malik का सफर वाकई शानदार है। वह एक मैकेनिक के तौर पर काम करने से लेकर 10 फ्लैटों के मालिक बनने तक का सफर तय कर चुके हैं। यह सब सिर्फ ढाई साल के भीतर हुआ। इसका श्रेय यूट्यूब को जाता है।

Armaan Malik

एक टॉक शो पर चर्चा के दौरान हाल में Armaan Malik ने अपनी दोनों पत्नियों, कृतिका और पायल के साथ अपने जीवन के बारे में कई जानकारी शेयर की थीं। इसमें उन्‍होंने साधारण शुरुआत और तेजी से सफलता के कई राज बताए। अपने शुरुआती वर्षों की चुनौतियों को याद करते हुए Armaan ने बताया कि कैसे उन्होंने आठवीं कक्षा को दोहराने सहित कई बाधाओं को पार किया। मैकेनिक का काम करते हुए उन्‍होंने कड़ी मेहनत की। हालांकि, उनकी मां को चिंता थी। कि अरमान शादी से ज्‍यादा शिक्षा को प्राथमिकता दें। लेकिन, अरमान ने अपनी अनूठी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम किया और सफलता प्राप्त किया

Read More- Bigg Boss OTT 3 में दो पत्नियां लेकर पहुंचे Armaan Malik बात सुन के भड़के वहा के लोग

Armaan Malik की पर्सनल लाइफ क्या है

Armaan Malik अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं दरअसल उन्होंने दो शादियां की हैं और वो दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं यही वजह है कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ को जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं उनकी पहली शादी साल 2011 में पायल मलिक के साथ हुई थी जिनसे उनका एक बेटा चीकू यानि चिरायु मलिक है|

फिर Armaan का दिल अपनी ही पत्नी की सहेली कृतिका के लिए धड़कने लगा Armaanऔर कृतिका की पहली मुलाकात उनके घर में ही हुई थी लेकिन तब पायल को ये नहीं पता था कि उसकी सहेली ही उसकी सौतन बन बैठेगी | पहली मुलाकात में ही अरमान कृतिका को पंसद करन लगे थे और कृतिका भी Armaan से प्यार कर बैठी थी जिसके बाद दोनों का अफेयर शुरू हो गया |

Armaan Malik

लेकिन अरमान पायल से कुछ भी छुपाने नहीं चाहते थे और उन्होंने ये बात पायल को बता दी फिर एक अरमान और कृतिका ने मंदिर में शादी कर ली जब पायल के घरवालों को इस बात की खबर लगी तो वो उसे अपने साथ ले गए वहीं अपने घर पहुंचीं पायल भी Armaan के बिना रह नहीं पा रही थी और चोरी-चोरी उनसे फोन पर बात करती थी फिर एक दिन ऐसा आया जब पायल अपना घर छोड़ वापस अरमान के पास वापस आ गईं और ये तीनों साथ रहने लगे तीनों ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया और लोगों से अपनी जिंदगी का हर पहलू शेयर किया आज लाखों लोग इस फैमिली पर प्यार लुटाते हैं|

Armaan Malik कुल सम्पत्ति कितने की है?

Armaan ने अपनी कुल संपत्ति के बारे में बात करते हुए संयम बरतते हैं। उन्होंने एक अनुमान से बताया कि यह 100-200 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी साधारण शुरुआत को देखते हुए यह रकम काफी बड़ी है। Armaan ने कहा कि उनके पास 10 फ्लैट हैं। इनमें से चार फ्लैट उनकी दो पत्नियों और चार बच्चों के लिए हैं। जबकि अन्य छह का इस्‍तेमाल उनकी समर्पित टीम और कर्मचारियों के आवास के रूप में किया जाता है।

Armaan Malik

अरमान के साम्राज्य में एक पूरी तरह सुसज्जित स्टूडियो और छह एडिटर, दो ड्राइवर, चार पीएसयू और नौ नौकरानियों वाली एक टीम शामिल है। यह सेटअप सफलता प्राप्त करने के लिए उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है

अपने टीम मेंबर को मानते है अपनी फैमली

Armaan Malik को अपने माता-पिता के न रहने का गहरा शोक है। उन्हें माता-पिता के समर्थन और मार्गदर्शन की बहुत याद आती है। अब वह अपनी टीम को अपना विस्तारित परिवार मानते हैं। Armaan Malik सुनिश्चित करते हैं कि यह पूरी टीम राजसी आराम और सुरक्षा का जीवन बिताएं। अपने कर्मचारियों के प्रति उनका समर्पण पेशेवर सीमाओं से परे है। वह होली और दिवाली जैसे त्यौहार एक साथ मनाते हैं। इससे उनका रिश्ता मजबूत होता है।

priyanshi choubey
priyanshi choubey
Hi Priyanshi Here! Living A Life Through Cinema & Sharing The Journey With You..!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Categories