HomeActressNatasha Stankovic और Hardik Pandya ने किया ऐलान 4 साल पुराना रिश्ता...

Natasha Stankovic और Hardik Pandya ने किया ऐलान 4 साल पुराना रिश्ता हुआ खत्म

नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) जो की बॉलीवुड एक्ट्रेस है और उनके पति भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के अगल होने की खबरें काफी समय से आ रही थीं। अब इस कपल ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। Natasha Stankovic और Hardik Pandya के अलग होने की खबर से उनके तमाम चाहने वाले फैंस को झटका लगा है। बताते चलें नताशा स्टेनकोविक हाल ही में अपने पेरेंट्स के घर चली गई थीं। वहीं, हार्दिक पांड्या ने अपनी फैमिली के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को अटेंड किया था। आइए जानते हैं कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने अपने स्टेटमेंट में क्या लिखा है।

Natasha Stankovic और Hardik Pandya

Read More – Natasa Stankovic ने नहीं किया World Cup: टी-20 जितने पर कोई रिएक्ट हार्दिक पांड्या संग तलाक के रूमर्स को फिर मिली हवा

Natasha Stankovic और Hardik Pandya ने शेयर किया पोस्ट

Natasha Stankovic और Hardik Pandya ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है हमने अपनी पूरी कोशिश की इस रिश्ते को बचाने के लिए और अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है। ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया और एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े।

Natasha Stankovic और Hardik Pandya

हार्दिक ने बयान में आगे यह भी बताया कि ”हमें अगस्त्य मिला, जो हम दोनों की जिंदगी का केंद्र बना रहेगा। हम उसका मिलकर ख्‍याल रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम उसकी खुशी के लिए जो कुछ कर सकते हैं, वो करेंगे। हम आपके समर्थन और समझदारी से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल और संवेदनशील समय में हमें अपना समय दें।”

Natasha और Hardik की 4 साल बाद जुदा हुई राहें

Natasha Stankovic और Hardik Pandya की ने साल 2020 में 1 जनवरी को सगाई करके लोगों को चौंका दिया था। इसके बाद इस कपल ने इसी साल 31 मई को शादी कर ली थी। Natasha Stankovic और Hardik Pandya इसी साल 30 जुलाई को बेटे अगस्त्य के माता-पिता बने थे। इस कपल ने साल 2023 में 14 फरवरी को ग्रैंड वेडिंक की थी। अब साल 2024 में 18 जुलाई को अलग होने का फैसला किया है। इस तरह से 4 साल बाद इस कपल का रिश्ता टूट गया है।

Natasha और Hardikने दो बार की थी शादी

Natasha और Hardik ने दो बार शादी की थी। पहले पहले 2020 में लॉकडाउन के बीच ही दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की। फिर इसके बाद पिछले साल फरवरी में भी हार्दिक और नताशा ने दोबारा शादी की। इस बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उदयपुर में रॉयल अंदाज में इस कपल ने अपनी दूसरी शादी की थी। 2020 के न्यू ईयर के मौके पर हार्दिक ने नताशा के इंगेजमेंट का ऐलान किया था।

Natasha Stankovic और Hardik Pandya

साल 2020 में एक निजी समारोह में Natasha Stankovic और Hardik Pandya ने शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों ने सर्वाजनिक रूप से दो अलग-अलग रिवाजों से शादी की। सेलिब्रिटी कपल ने उस वक्त खूब सुर्खियां लूटी थी। चार साल के इस रिश्ते का अब अंत हो गया। बेटे की जिम्मेदारी दोनों मिलकर उठाएंगे।

किस दौरान आई थी खबर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान जब हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे उसी दौरान सोशल मीडिया पर उनके और Natasha Stankovic को लेकर अलगाव की खबर आई थी। दोनों किसी भी पब्लिक इवेंट में भी एक साथ नहीं दिखे थे। इसके अलावा सोशल मीडिया से भी दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसकी वजह उनके अलग होने की खबर पुख्ता होती चली गई। ऐसे में अब एक संयुक्त बयान के साथ उन्होंने इसकी पुष्टि कर दी

Hardik से छिन गई है उपकप्तानी

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के गुरुवार को भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित के टी20 अंतरराष्ट्रीय किक्रेट से संंन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान बनाया गया है। Hardik Pandya भी कप्तानी की रेस में थे,लेकिन उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया। यही नहीं, Hardik से उपकप्तानी भी छिन गई है। वनडे और टी20 में शुभमन गिल को नया उपकप्तान बनाया गया है।

priyanshi choubey
priyanshi choubey
Hi Priyanshi Here! Living A Life Through Cinema & Sharing The Journey With You..!
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

2 COMMENTS

  1. Pingback: Deva फिल्म का रिलीज डेट आया सामने कौन से एक्टर आयेंगे नजर

  2. Pingback: ‘lagaan’ एक्ट्रेस Gracy Singh ने क्यों बना ली थी फिल्मो से दुरी ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Categories