HomeOTT SeriesBigg Boss OTT 3 में आये Vicky Kaushal अनिल कपूर ने लगाया...

Bigg Boss OTT 3 में आये Vicky Kaushal अनिल कपूर ने लगाया तड़का  

bigg boss OTT 3 में दर्शकों को कंटेस्टेंट के बीच होने वाला हाई वॉल्टेज ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। फिलहाल बिग बॉस के घर का माहौल काफी गर्म है। वीकेंड का वार एपिसोड में आकर पायल ने कुछ शेयर किया है जिससे हर कोई दंग रह गया है। अब दूसरे दिन शो में मस्ती का तड़का लगाने विक्की कौशल और एम्मी विर्क आ रहे हैं।घर में विक्की कौशल और एमी विर्क अपकमिंग मूवी ‘बैड न्यूज’ का प्रमोशन करने आए। इसके अलावा घरवालों ने कम वोट देकर मुनीषा खटवानी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

bigg boss

bigg boss OTT 3 के घर में रौनक लगाएंगे ये स्टार

पिछले हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में राघव जुयाल और कई दूसरे स्टार आए थे। वहीं, इस बार शो में एम्मी विर्क और विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ को प्रमोट करने के लिए आने वाले हैं। अब ये दो स्टार शो में आए और बिग बॉस कोई ट्विस्ट न डाले ऐसा कैसे हो सकता है। एम्मी विर्क और विक्की कौशल के साथ वीकेंड का वार एपिसोड में लग्जरी राशन टास्क भी होगा। दरअसल,bigg boss OTT 3 के फैन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक, शो में विक्की कौशल और एम्मी विर्क लग्जरी राशन टास्क के लिए घर में जाएंगे और दोनों की दो टीम बनेगी।

Read More – Bigg Boss OTT3: बिग बॉस शो से बाहर हुआ ये एक्टर? अब कौन सा सुपरस्टार होगा होस्ट!

विक्की और एमी घर के अंदर, हुआ टास्क

bigg boss OTT 3 विक्की और एमी ने घरवालों को दो ग्रुप में बांट दिया। फिर राशन के लिए टास्क कराया। ये टास्क रणवीर शौरी और उनकी टीम ने जीता। देर रात लव कटारिया ने विशाल पांडे से कहा कि अगर वो गलत होंगे तो बिल्कुल टोकेंगे। वो ये भी कहते हैं कि वो गलत चीजों में अपने दोस्त का भी साथ नहीं देते हैं। विशाल ने कहा कि उनकी मां को कितना बुरा लगा होगा, उनकी मां का दिल टूट गया होगा। उनकी मां जानती हैं कि उन्होंने गलत नहीं बोला।

bigg boss

बाद में नैजी ने अरमान का साथ देते हुए कहा कि अनिल कपूर के सामने वो कंफ्यूज हो गए थे। उधर, साई केतन राव ने रणवीर शौरी के सामने कहा कि विशाल के लिए उन्हें बुरा लग रहा है, पर इस मामले में वो कुछ कर नहीं सकते।

बीवी कृतिका पर नाराज हुए अरमान

bigg boss OTT 3 अरमान ने अपनी बीवी कृतिका को समझाया कि वो क्यों विशाल से बात कर रही थी! इस पर कृतिका बोलती हैं कि उन्हें थोड़े ही पता था कि वो ऐसा सोचता है। अरमान ने कहा, ‘मैंने गोलू को पूरी छूट दे रखी है कि जिसके साथ बैठना है, बात करना है करो, लेकिन जब कोई अपनी मां-बहन पर आता है तो सारी कसमें वादे भूल जाता है तो सारे कॉन्ट्रैक्ट भूल जाते हैं।’ उधर सना मकबूल ने लव कटारिया पर सवाल उठाया कि उनका मेजर रोल था, वो खुद बोल रहा है कि विशाल गलत है! दूसरी तरफ कृतिका ने कहा कि अगर अनिल सर परमीशन देंगे तो वो विशाल को थप्पड़ मारेंगी

bigg boss

किसको किसको कॉन्फ्रेंस रूम में बुलाया

bigg boss OTT 3 ने रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया और दीपक चौरसिया को कॉन्फ्रेंस रूम में बुलाया। उनसे कहा कि आज घर में दो वाकिये हुए। उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते पर बात की। बिग बॉस ने लव से पूछा कि क्या जो बोला गया, वो आपत्तिजनक था? इसके अलावा दीपक और रणवीर को उनके अनुभव को मद्देनजर रखते हुए इस बातचीत का हिस्सा बनाया।

ये टीम जीतेगी लग्जरी राशन टास्क

bigg boss OTT 3 ऐसे में इस टास्क का पहला राउंड टीम विक्की के रणवीर शौरी जीतेंगे। वहीं, दूसरे राउंड में टीम विक्की के अरमान, साई केतन और नैजी टीम एम्मी के लव कटारिया, विशाल और कृतिका को हरा देंगे। इसके अलावा तीसरे राउंड में भी विक्की की टीम के सदस्य अरमान-साई ने लव-शिवानी को हरा देंगे। लास्ट में विक्की की टीम के अरमान, साई केतन, नैजी, रणवीर, सना सुल्तान ये लग्जरी राशन टास्क जीत जाएंगे। 

priyanshi choubey
priyanshi choubey
Hi Priyanshi Here! Living A Life Through Cinema & Sharing The Journey With You..!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Categories